सवालों के घेरे में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे, एक ही दिन में घटे 2 हादसे

Tuesday, Aug 25, 2026-03:46 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू में बन रहा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर एक हादसा देखने को मिला। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से लोग जल्द ही दिल्ली और अमृतसर पहुंच जाएंगे लेकिन आज इसी एक्सप्रेसवे पर 2 हादसे घटने की सूचनाएं मिली हैं।

जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर का पहले जिला सांबा में हादसा देखने को मिला। इस घटना में मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। वहीं एक्सप्रेसवे का दूसरा बड़ा हादसा तब देखने को मिला जब जिला जम्मू के सिदरा इलाके में बन रहे इस एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर का हिस्सा अचानक नीचे गिर गया।

इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं जैसे ही यह खबर फैली तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीमें मौके पर पहुंच गई। आखिर क्या कारण है कि आज यह हिस्सा गिरा है और एक ही दिन में 2 हादसे घट गए हैं। क्या जो इस फ्लाईओवर को बनाने में मटीरियल इस्तेमाल हो रहा है वह सही नहीं है? यह तो जांच का विषय रहेगा लेकिन मौके पर टीमें पहुंच चुकी हैं। टीमें सर्वे कर वहां का जायजा ले रही हैं।

वहीं गनीमत रही कि इस घटना दौरान फ्लाईओवर के पिल्लर का आधा हिस्सा नीचे गिर गया। इसके चलते जो मजदूर फ्लाईओवर के नीचे काम कर रहे थे उनमें से एक को चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर में इलाज के लिए लाया गया है। पंजाब केसरी टी.वी. ने इस खबर पर पूरी नजर बनाकर रखी हुई है। जैसे ही कोई अपडेट आता है तो हम उसे जरूर साझा करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए