क्रूरता की सारी हदें पार! कठुआ में गो-तस्करी की कोशिश नाकाम

Sunday, Feb 15, 2026-03:00 PM (IST)

कठुआ (प्रदीप): कठुआ जिले में पुलिस ने एक बार फिर गो-तस्करी की कोशिश को नाकाम कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मढ़ीन चौकी इंचार्ज गुलशन प्रताप सिंह और हरियाचक्क चौकी इंचार्ज अश्वनी शर्मा की अगुवाई में चल रही लगातार कार्रवाई से पशु तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात टीम ने नाका लगाकर एक बंद बॉडी वाले कंटेनर की जांच की। तलाशी के दौरान उसमें से पशुओं को सुरक्षित छुड़ाया गया। इसके बाद शनिवार रात को भी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के कब्जे से 8 पशुओं को मुक्त कराया। इस दौरान गौसेवक भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

इलाके के लोगों ने पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी हालत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी को दें। मढ़ीन और हरियाचक्क क्षेत्र में हाल के दिनों में हो रही सख्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News