US राजदूत Sergio Gor से मुलाकात से पहले CM उमर का बड़ा बयान, बोले- J&K के मुद्दे केंद्र सुलझाए
Wednesday, Aug 19, 2026-01:18 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार को सुलझाना है, न कि वॉशिंगटन को। उन्होंने US राजदूत के साथ होने वाली बैठक में कोई शिकायत न करने की बात कही। US दूत Sergio Gor आज जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर आ रहे हैं। श्रीनगर में उनकी उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाक़ात तय है। श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए उमर ने कहा कि वह US दूत के साथ जम्मू-कश्मीर और क्षेत्र के हालात पर चर्चा करेंगे, लेकिन न तो कोई शिकायत करेंगे और न ही उनसे मुद्दों का समाधान मांगेंगे। उन्होंने कहा कि राजदूत के साथ यह बैठक लंबे समय बाद हो रही है और वह इस बातचीत के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा, "मैं उनकी बात ज़्यादा सुनना पसंद करूंगा, लेकिन वह भी सुनने आ रहे हैं। देखते हैं किस तरह की चर्चा होती है।" मुख्यमंत्री ने सुबह-सुबह श्रीनगर का दौरा किया और इस दौरान कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का जायज़ा लिया।
उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान देखे गए ज़्यादातर प्रोजेक्ट्स संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रहे हैं, जबकि कुछ को प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बढ़ावा देने की ज़रूरत है। इस बीच, BJP द्वारा नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उमर ने कहा कि पुलिस, क्राइम ब्रांच और एंटी-करप्शन ब्यूरो उनके नियंत्रण में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "अगर सच में भ्रष्टाचार हुआ है, तो जांच होनी चाहिए, मामला दर्ज किया जाना चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
