Jammu kashmir news : चौधरी लाल सिंह आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

3/14/2024 2:12:42 PM

जम्मू कश्मीर: पूर्व सांसद एवं डोगरा स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष चौधरी लाल सिंह 14 मार्च को नई दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में संभव है कि ऊधमपुर डोडा लोकसभा क्षेत्र से चौधरी लाल सिंह को कांग्रेस का उम्मीदवार भी बनाया जा सकता है। भाजपा इस सीट से पहले ही केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

चौधरी लाल सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और जम्मू-कश्मीर की 12वीं विधान सभा के सदस्य हैं। वह जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में जम्मू-कश्मीर के वन, पर्यावरण, पारिस्थितिकी मंत्री थे। वह जम्मू और कश्मीर विधानसभा में बसोहली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और संस्थापक अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी श्रीमती कांता अंडोत्रा ​​(पूर्व विधायक) डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी की अध्यक्ष हैं।

ये भी पढ़ेंः- Hotel में महिला के साथ Gang rape, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Neetu Bala

Advertising