Jammu के पुलिस स्टेशन पर CBI का छापा, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
Wednesday, Nov 12, 2025-11:55 AM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : देश में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। देश की पुलिस व CBI हमेशा ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलर्ट है। इसी कड़ी में जम्मू में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में CBI ने तत्परता दिखाई है। जम्मू में आज CBI ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाग-ए-बाहू इलाके में छापा मारा है। इस दौरान पुलिस सब-इंस्पेक्टर विजय गोस्वामी को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम ने अचानक रेड की और मौके पर ही सब-इंस्पेक्टर विजय गोस्वामी को पकड़ लिया। उनके साथ हेड कॉन्स्टेबल रियाज को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों अधिकारियों को तुरंत CBI टीम अपने साथ ले गई। CBI अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है और अब यह जांच की जा रही है कि क्या इसमें अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, CBI आगे भी ऐसे भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। CBI की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसी का अभियान जारी रहेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
