टांडी में घटा भीषण हादसा, बेकाबू कार पहाड़ी से टकराई

3/25/2024 1:00:29 PM

बिलावर: बिलावर-सुकराला मार्ग पर टांडी के पास कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के अस्पताल भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  सांबा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया चोरी का केस, 2 आरोपियों को किया Arrest

जानकारी के अनुसार बिलावर-सुकराला मार्ग पर टांडी के पास कार चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके कारण कार पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार 2 लोगों को गंभीर चोटें आईं जिन्हें उपचार के लिए बिलावर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण चंद (32) और राजेंद्र कुमार पुत्र देसराज (40) दोनों निवासी मशेडी के रूप में हुई है। राजेंद्र कुमार पुत्र देसराज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बिलावर में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे राजकीय मैडिकल कॉलेज कठुआ रैफर कर दिया। बिलावर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News