Banihal में NH-44 पर हादसे के बाद Car बनी आग का गोला, मौके पर पहुंचीं पुलिस और Fire टीमें
Tuesday, Aug 18, 2026-11:17 AM (IST)
बनिहाल(बिलाल वानी): सोमवार रात बनिहाल में शलगडी नाले के पास नेशनल हाईवे-44 पर एक हल्के मोटर वाहन में आग लग गई। घटना के तुरंत बाद, पुलिसकर्मी, स्थानीय स्वयंसेवक, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) की एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और ज़रूरी कदम उठाए। गाड़ी में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए। हालांकि, आग लगने से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी देते बनिहाल के SHO आशिक हुसैन लोन ने बताया कि गाड़ी में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि टोयोटा हायराइडर (रजिस्ट्रेशन नंबर JK05Q-7666) बारामूला से जम्मू जा रही थी, तभी शलगडी में उसका एक्सीडेंट हो गया और उसमें आग लग गई।
एक्सीडेंट के तुरंत बाद गाड़ी आग की लपटों में घिर गई, जिसके बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस ने एक्सीडेंट और उसके बाद लगी आग के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
