बूढ़ा अमरनाथ यात्रा: पहले जत्थे ने किया जलाभिषेक और दर्शन पूजन

Thursday, Aug 08, 2024-11:22 AM (IST)

पुंछ(धनुज): आज सुबह तड़के पुंछ से श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच श्री बूढ़ा अमरनाथ के लिए निकला। करीब डेढ़ घंटे बाद पहला जत्था पुंछ जिले के मंडी तहसील मुख्यालय पर स्थित भगवान भोलेनाथ के धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचा। यहां मंदिर कमेटी और मंडी के स्थानीय लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। इसके उपरांत पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने लाइनों में लग कर भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक, दर्शन पूजन किया।

यह भी पढ़ें :  अंतिम चरण में Amarnath Yatra, इस दिन गुफा के लिए रवाना होगी पवित्र छड़ी मुबारक

इस अवसर पर पहली बार पुंछ में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि यहां पर सभी व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं और वे बार-बार बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आएंगे।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News