लद्दाख की एक मात्र लोकसभा सीट पर 2019 के प्रदर्शन को दोहराना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती

3/25/2024 11:18:40 AM

जम्मू: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एकमात्र लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा के लिए 2019 के प्रदर्शन को दोहराना बड़ी चुनौती है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान लद्दाख जम्मू-कश्मीर राज्य का हिस्सा था। वहीं अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया। लद्दाख में पिछले लंबे समय से लोग राज्य के दर्जे की बहाली और संविधान की छठी अनुसूचि में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  श्रीनगर में फिर लगी भीषण आग, Firefighter सहित कई नागरिक भी आए चपेट में

लद्दाख में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अगुवाई में आंदोलन भी जारी है। ऐसे में राजनीतिक समीकरण बदले हुए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की तरफ से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके नवांग रिगझिन जोरा को लद्दाख लोकसभा सीट पर पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है। वहीं भाजपा की तरफ से अभी उम्मीदवार तो घोषित नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी पूरी संभावना है कि वर्तमान सांसद जाम्यांग सीरिंग को ही इस बार भी भाजपा अपना उम्मीदवार बनाएगी।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर पुलिस के Action से पहले डर कर भागे नशा तस्कर, करोड़ों की सम्पत्ति सीज

2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा के उम्मीदवार जाम्यांग सीरिंग को 42914 वोट हासिल हुए थे और उन्हें विजेता घोषित किया गया था। दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन रहे थे। उन्हें करीब 32 हजार वोट हासिल हुए थे। तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार असगर अली करबलाई रहे थे। उन्हें 29 हजार वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार रिगझिन स्पालबार को 21241 वोट ही मिले थे और वह चौथे नंबर पर रहे थे।
 

Sunita sarangal

Advertising