बिश्नाह पुलिस की कुख्यात अपराधी के घर दबिश, लंबे समय से है फरार

4/6/2024 1:40:01 PM

बिश्नाह (रविंदर) : आज इंस्पेक्टर आबिद बुखारी एस.एच.ओ. बिश्नाह के नेतृत्व में बिश्नाह पुलिस की एक टीम ने निखिल गोगना एस.डी.पी.ओ. आर.एस. पुरा की निगरानी में गुलजार अहमद उर्फ लाहू पुत्र बशीर अहमद गुज्जर निवासी चक वजीरू बिश्नाह के घर पर छापा मारा। गौरतलब है कि गुलजार अहमद पुलिस ने कई मामलों में एफआईआर की है, जिनकी अभी भी जांच चल रही है। आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा है जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। इसी के तहत बिश्नाह पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापामारी की गई।

ये भी पढ़ेंः- सांबा के लोगों ने शहीद दीपक शर्मा की याद में निकाला कैंडल मार्च, उमड़ा आंसुओं का सैलाब, देखें तस्वीरेंं...

यह बताना उचित है कि जम्मू पुलिस द्वारा इस आरोपी को पकड़ने के लिए पहले भी कई प्रयास किए गए हैं, जिसके कारण उसने अपना ठिकाना पास के सीमावर्ती राज्यों में बना लिया है। पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी हुई है, जिसके कारण फरार आरोपी ने खुद को छिपाने के लिए भूमिगत होकर अपना ठिकाना भी बदल लिया है।

फिर भी पुलिस द्वारा उसे रंगे हाथों पकड़ने और उसे अदालत में पेश करने के प्रयास जारी हैं, ताकि उसके खिलाफ कई एफ.आई.आर. में लगाए गए कई आरोपों का सामना किया जा सके, जिनकी अभी भी जांच चल रही है।

 पुलिस ने आम जनता और खासतौर पर चक वजीरू, बिश्नाह के स्थानीय लोगों को सूचित किया  है कि अगर कोई व्यक्ति उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी देता है, तो उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे उचित ईनाम दिया जाएगा।
 

Neetu Bala

Advertising