Jammu News : पुलिस के हत्थे चढ़ा Most Wanted ड्रग तस्कर

3/12/2024 2:49:41 PM

बिशनाह : पुलिस ने एक मोस्ट वांटेड और कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना बिशनाह में कई मामले दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें : Breaking : सांबा में एक बार फिर हुआ ब्लास्ट, मौके पर मच गई अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार इंस्पैक्टर आबिद हुसैन बुखारी के नेतृत्व में बिश्नाह पुलिस की टीम ने मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर रोशन कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी कौटली चाढ़का को काबू कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला जेल कठुआ भेज दिया है। पुलिस ने रोशन को पकड़ने के लिए उसके खिलाफ एक दस्तावेज पी.आई.टी. एन.डी.पी.एस. एक्ट की अनुशंसा की थी। इस पर कार्रवाई करते जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर ने रोशन के खिलाफ पी.आई.टी. एन.डी.पी.एस. एक्ट वारंट जारी किया था। इसके तहत पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी की जम्मू-कश्मीर के लोगों को सौगात, इस टनल का किया उद्घाटन

गौरतलब है कि आरोपी नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने में शामिल था। इतना ही नहीं क्षेत्र के युवाओं को नशीली दवाएं भी सप्लाई करता था। कई केस दर्ज होने के बावजूद भी उसने अपनी गतिविधियों में सुधार नहीं किया। हर बार पकड़े जाने के बाद अदालत में उसे जमानत मिल जाती थी। 

Sunita sarangal

Advertising