Jammu में NCB की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में Heroin बरामद, मास्टरमाइंड भी Arrest
Wednesday, Aug 26, 2026-02:29 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सीमा पार हेरोइन तस्करी से जुड़े एक कथित गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान NCB जम्मू ने 5.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और गिरोह के कथित मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। NCB के अनुसार, 22 अगस्त को पंजतीर्थी इलाके में एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे की जांच के दौरान कथित मास्टरमाइंड को 24 अगस्त को लेह से गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद हेरोइन की खेप पाकिस्तान से आई हो सकती है और इसे उरी सेक्टर के रास्ते भारत में पहुंचाया गया हो। हालांकि, तस्करी के पूरे नेटवर्क और नशीले पदार्थ की वास्तविक उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
