Baramulla: तेंदुए की दहशत से घरों में कैद थे लोग! वन्यजीव टीम ने किया Rescue
Thursday, Aug 27, 2026-03:56 PM (IST)
बारामूला ( रेजवान मीर ) : उड़ी क्षेत्र के गरकोट इलाके में पिछले कुछ समय से घूम रहे तेंदुए को आखिरकार बंदी इलाके में वन्यजीव विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। तेंदुए को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण गरकोट और आसपास के इलाकों में लोगों में डर का माहौल बना हुआ था। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर के बाद स्थानीय लोगों ने राहत व्यक्त की है।
वन्यजीव विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वन्यजीव विभाग का आभार व्यक्त किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
