जम्मू मेले से पहले श्रद्धालुओं को बड़ी खुशखबरी, इंडोर स्टेडियम पर लगेगी बाबा जित्तो के नाम की नेम प्लेट
Tuesday, Nov 17, 2026-12:37 PM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू में उत्तर भारत के सबसे बड़े मेले के शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं और खासकर स्थानीय युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेला स्थल पर बनाए गए इंडोर स्टेडियम पर अब बाबा जित्तो के नाम की नेम प्लेट लगाई जाएगी।
बता दें कि लंबे समय से स्थानीय युवा इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे कि इंडोर स्टेडियम का नाम बाबा जित्तो के नाम पर रखा जाए। युवाओं की इस मांग के बाद स्टेडियम की नेम प्लेट भी बना दी गई थी, लेकिन उसे लगाया नहीं गया था। इसी को लेकर युवाओं में काफी रोष था।
अब राहत की खबर यह है कि मेला शुरू होने से पहले बाबा जित्तो के नाम की यह नेम प्लेट इंडोर स्टेडियम पर लगा दी जाएगी। इससे स्टेडियम की शोभा में भी चार चांद लगेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बाबा जित्तो के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि के रूप में देखा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भी काफी खुशी मिलेगी।
इस मामले में एस.डी.एम. मढ़ डॉ. अमित कुमार और स्थानीय विधायक सुरेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया है कि मेला शुरू होने से पहले यह प्लेट जल्द ही लगा दी जाएगी। उनके इस आश्वासन के बाद स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। युवाओं का कहना है कि उनका संघर्ष अब रंग लाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
