Akhnoor से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा रवाना, कामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत
Monday, Aug 17, 2026-01:57 PM (IST)
अखनूर। ( रोहित मिश्रा ) : बाबा बूढ़ा अमरनाथ के पावन दर्शन के लिए अखनूर से श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा एवं भक्ति के साथ रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कामेश्वर मंदिर में यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों की ओर से भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कामेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। जैसे ही यात्रा का जत्था आगे बढ़ा, पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु बाबा बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन की मंगलकामना के साथ धार्मिक उत्साह में आगे बढ़ते नजर आए।
इस पावन अवसर पर अखनूर के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में भाईचारे और एकता का संदेश भी देती हैं। स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बाबा बूढ़ा अमरनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
