कश्मीर के इस जिले में बड़ा हिमस्खलन, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

3/29/2024 4:07:26 PM

कश्मीर(मीर आफताब): कश्मीर संभाग के गंदेरबल जिले में ताजा हिमस्खलन होने का समाचार प्राप्त हुआ है। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने आज दोपहर को ही बांदीपोरा, बारामूला, कुपवाड़ा और गांदेरबल में मध्यम खतरे के स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। 

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इस Level का आएगा हिमस्खलन, देखें वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार गंदेरबल जिले के सोनमर्ग के हंग इलाके में शुक्रवार दोपहर को एक बड़ा हिमस्खलन हुआ। इसकी पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि उन्हें जब हिमस्खलन की सूचना मिली तो तुरंत एस.एस.पी. गंदेरबल संदीप गुप्ता के निर्देशों पर एक पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची। पार्टी ने हिमस्खलन में फंसे दो वाहनों को सफलतापूर्वक बचाया।

यह भी पढ़ें :  11वीं कक्षा की Revised Datesheet जारी, पढ़ें किस दिन होगा कौन-सा पेपर

अधिकारी ने आगे जानकारी देते बताया कि वाहनों में जो भी सवार बैठे थे सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और सभी बिल्कुल ठीक हैं। अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई क्षेत्र में निवासियों और यात्रियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं गनीमत रही कि हिमस्खलन के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Sunita sarangal

Advertising