J-K के इस इलाके में घुसपैठ की कोशिश, हथियारों का जखीरा बरामद

Sunday, Sep 22, 2024-12:56 PM (IST)

आरएस पुरा ( वरुण ):  आर एस पुरा सेक्टर में सतर्क बीएसएफ जवानों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। बता दें कि 21 सितंबर/22 सितंबर 2024 की मध्य रात्रि में,आर एस पुरा सीमा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई। सतर्क जवानों ने एक घुसपैठिया को आर एस पुरा सीमा क्षेत्र में बीएसएफ बाड़ की ओर आता हुआ देखा गया, जिसके बाद जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुबह होते ही मौके पर सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं, गहन तलाशी ली गई और अब तक निम्नलिखित सामान बरामद किए गए हैंः

ये भी पढ़ेंः  बड़गाम दुर्घटना: J-Kके DGP ने किया ब्रेल गांव का दौरा, घायल जवानों के स्वास्थ्य संबंधी दी जानकारी

 1. पिस्तौल - 02 नग 
2. मैग - 04 और 9 मिमी राउंड - 20 नग 
3. राइफल एके 47 सीरीज - 01 नग
4. मैग - 02 नग और 17 राउंड।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News