बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत गर्म, अपनी पार्टी ने जम्मू में किया जोरदार प्रदर्शन

Saturday, Aug 29, 2026-02:29 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में बिजली की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ ‘अपनी पार्टी’ ने शनिवार को जम्मू में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली शुल्क में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की।

PunjabKesari, apni-party-prorest-in-jammu

इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि बिजली की दरों में वृद्धि से पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए बढ़ी हुई दरों के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो ‘अपनी पार्टी’ जनता के मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन और तेज करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए