अखनूर  विधानसभा क्षेत्र: चुनाव सामग्री लेकर रवाना हुए चुनाव कर्मी

4/25/2024 2:35:14 PM

अखनूर ( रोहित मिश्रा) :  जम्मू-रियासी संसदीय सीट के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं । जानकारी के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 126 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिसमें तीन पीक पोलिंग बूथ हैं और दो हाई सैकेंडरी स्कूल अखनूर और एक ज्योड़ीयां में बनाए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए SDM लेख राज ने बताया कि यहां से चुनाव कर्मियों को उनकी ड्यूटी के मुताबिक चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया है। इनके साथ सुरक्षा बलों की टीम भी गई है।  वोट डालने का समय सुबह 7  बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

Neetu Bala

Advertising