Poonch: महिला को टक्कर मार खुद भी वाहन से टकराए बाइक सवार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Thursday, Jun 05, 2025-01:49 PM (IST)

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :  वीरवार को पुंछ नगर स्थित मोहल्ला डुन्गस में एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार बाइक का कहर देखने को मिला। इस हादसे में बिना नंबर प्लेट के तेज रफ़्तार बाइक ने पहले तो एक महिला को टक्कर मार दी , फिर खुद भी पास में खड़ें बाहन से टकरा गए। यह सारा मामला CCTV में कैद हो गया। 

ये भी पढ़ेंः  Breaking : Srinagar में सुबह-सुबह मचा हड़कंम, NIA ने कई घरों पर दी दबिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को नगर स्थित मोहल्ला डुन्गस में श्मशान घाट मार्ग पर एक राहगीर महिला गुजर रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे दुपहिया वाहन ने महिला को टक्कर मारी। जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंच कर दुपहिया वाहन को रोकते वाहन चालक मौके फरार हो गया, इसी बीच दुपहिया वाहन थोड़ा आगे जाकर सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहन से टकरा गए जिसमें दुपहिया वाहन के पीछे बैठा सवार घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायलों को उपचार हेतु राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार शुरू किया गया है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News