पेट में दर्द हुआ तो पिता 15 वर्षीय बेटी को लाया अस्पताल, जांच के बाद उडे़ सबके होश
Saturday, Mar 29, 2025-12:20 PM (IST)

जम्मू : स्वास्थ्य खराब होने के कारण अपने पिता के साथ जम्मू के एस.एम.जी.एस. आई 15 वर्षीय नाबालिगा के गर्भवती होने की पुष्टी होने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Jammu के इस इलाके में शुरू हुई E-Bus की सेवा, लोगों में खुशी की लहर
जानकारी के अनुसार मूल रूप से झारखंड के रहने वाला एक व्यक्ति अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ अस्पताल पहुंचा। पिता के अनुसार बेटी को पिछले कुछ समय से पेट में दर्द रहता था। डाक्टरों द्वारा की गई जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान दर्ज किए जिसमें उसने बताया कि उसके साथ यह गलत काम झारखंड निवासी लक्ष्य कुमार द्वारा किया गया है। आरोपी मौजूदा समय में सर्कुलर रोड जम्मू में रहता है। आरोप है कि आरोपी गत 6 माह से किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here