माता वैष्णो देवी के दर्शनों से लौटी 6 वर्षीय बच्ची के साथ हादसा, मौ*त
Sunday, Jun 08, 2025-06:20 PM (IST)

जम्मू: परिवार सहित जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के परिवार की छ: वर्षीय बच्ची की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान अन्नया के रूप में की गई है। हादसा जम्मू के रघुनाथ बाजार में हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह परिवार उत्तर प्रदेश से श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आया था। कटड़ा से वापिसी के दौरान वह लोग रघुनाथ बाजार में घूम रहे थे। इस दौरान स्कारपिओ वाहन न. जेके02डी.के/7953 की चपेट में आ जाने के कारण अन्नया गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन चालक ने बच्ची को शालामार में स्थित एस.एम.जी.एस. अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्क्षदर्शियों के अनुसार बच्ची अपने पिता का हाथ पकड़ कर चल रही थी। इस दौरान पिता फुटपाथ पर चड़ जाता है और पीछे से आ रहे वाहन में चपेट में आ जाने के कारण अन्नया की मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here