यात्रियों से भरी मैटाडोर हादसे का शिकार, मच गई चीख-पुकार

3/19/2024 3:30:28 PM

रामनगर: रामनगर तहसील के सत्तयां गांव में चालक द्वारा नियंत्रण खोने के कारण मैटाडोर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में चालक सहित 4 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें :  ACB की कार्रवाई, रिश्वत लेता ग्रामीण विकास विभाग का जे.ई. रंगे हाथों गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 4 बजे मैटाडोर सत्तयां गांव से रामनगर की तरफ आ रही थी। तभी अचानक चालक द्वारा नियंत्रित खोने के कारण मैटाडोर सड़क से नीचे पलट गई। वहीं घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा चालक व सहचालक सहित अन्य घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया। यहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जी.एम.सी. उधमपुर रैफर किया गया। घायलों की पहचान चालक 27 वर्षीय रवि कुमार पुत्र तीर्थ राम निवासी सत्तयां और क्लीनर 19 वर्षीय रोहित कुमार निवासी सत्तयां के रूप में हुई है। वहीं अन्य दोनों घायलों को भी भी चोटें आई थीं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

Sunita sarangal

Advertising