Breaking News : शिवखोड़ी से लौटते समय श्रद्धालु फिर हुए हादसे का शिकार

6/21/2024 10:15:47 AM

कटड़ा(अमित): बीती रात कटड़ा में एक सड़क हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ें :  सुरक्षाबलों और लोगों ने भरपूर जोश के साथ मनाया योग दिवस, देखें तस्वीरें

जानकारी के अनुसार कटड़ा के बालनी खेत्र में ट्रक और टेम्पो ट्रेवलर के बीच टक्कर हो गई। दरअसल, टेम्पो ट्रेवलर शिवखोड़ी से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा था कि बालनी खेत्र में नियंत्रण खोने के चलते ट्रक से जा टकरा गया। इस हादसे के दौरान 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही तुरंत घायलों को कटड़ा सी.एच.सी. अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 3 को गंभीर हालत के चलते जम्मू रेफर कर दिया गया।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News