ACB Action: NIT के प्रोफेसर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

3/11/2024 8:35:43 PM

जम्मू कश्मीरः ए.सी.बी. ने एन.आई.टी. के प्रोफेसर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। एसीबी ने बताया कि उसने गांदरबल के मनजूर अहमद तांत्रे पुत्र अब्दुल खालिक तांत्रे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 04/2024 दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है। तलाशी के दौरान आरोपी से राजस्व बैंक दस्तावेज और ₹386650 की कैश रिकवरी सहित सामग्री बरामद की गई है। इस सबूतों के आधार पर आरोपी पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है।


 

Neetu Bala

Advertising