Jammu Kashmir के इस इलाके से संदिग्ध IED बरामद, मचा हड़कंप
Sunday, Dec 28, 2025-03:19 PM (IST)
बारामुला (रेज़वान मीर): सोपुर–बांदीपोरा मार्ग पर मंगनीपोरा के हमाह रोड के पास सड़क किनारे संदिग्ध IED मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बांदीपोरा पुलिस और 17वीं असम राइफल्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षित किया और बम निरोधक दल ने मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि इलाके को पूरी तरह सुरक्षित किया जा रहा है ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।
सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे इस इलाके से दूर रहें और सुरक्षा बलों का सहयोग करें। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे ही नई जानकारी मिलेगी, अपडेट दी जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
