NH-44 पर ट्रक की मुरम्मत कर रहे ड्राइवर के साथ हादसा, दर्दनाक मौ*त
Sunday, Feb 08, 2026-06:05 PM (IST)
जम्मू/श्रीनगर (रितेश) : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को एक दुखद हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय पेश आया जब ट्रक ड्राइवर सड़क किनारे अपने ट्रक की मुरम्मत कर रहा था और अचानक ट्रक पीछे की ओर लुढ़क गया।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ट्रक एन.एच-44 पर निपोरा-वेसू स्ट्रेच के पास खड़ा था, तभी वह अचानक पीछे की ओर चला गया और उसी ट्रक के ड्राइवर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साकिब निवासी ऊधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
