Rajouri Breaking News : दरिया में नहाने गए 2 मजदूर डूबे, परिवारों में छाया मातम

Friday, May 17, 2024-01:17 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): जिला राजौरी के दलोगरा इलाके में गुरुवार को दरिया में डूबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों की पहचान तारिक हुसैन पुत्र बाग मोहम्मद निवासी झुलास, मोहम्मद इमरान पुत्र बाग हुसैन निवासी मंडी के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति जिला पुंछ के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें :  Srinagar Fire Incident: भयानक आग की चपेट में आए घर और मस्जिद, आसमान में छाया काला धुआं

जानकारी के अनुसार वह मनावर तवी में नहाने गए थे, जहां वह डूब गए। आसपास के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस और एस.डी.आर.एफ की टीम ने मौके पर पहुंच तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मेहनत के बाद दोनों के शवों को तवी से ढूंढ निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शवों को अपने-अपने परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News