J&K: सवारियां ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौ*त कई घायल

Wednesday, Jul 16, 2025-04:44 PM (IST)

द्रास ( मीर आफताब ) :   कारगिल जिले के द्रास क्षेत्र के पास गुमरी के निकट एक नागरिक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह वाहन 17 यात्रियों को लेकर द्रास की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा छह यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। चालक दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Samba में पकड़ा गया हिमाचल प्रदेश का ट्रक, पुलिस ने किया जब्त

घायल सभी यात्रियों को तुरंत पास के एक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की छानबीन जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News