Jammu से अमरनाथ यात्रा के लिए 10वां जत्था रवाना, इतने भक्त करेंगे दर्शन

Sunday, Jul 07, 2024-03:03 PM (IST)

जम्मू : रविवार तड़के 6,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 6,145 तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था जम्मू भगवती नगर आधार परिसर से 238 वाहनों के 2 कारवां में अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ है।

ये भी पढ़ेंः  Kulgam मुठभेड़ Breaking: DGP Swain ने  6 आतंकवादियों की मौत को बताया 'मील का पत्थर'

115 गाड़ियों के पहले काफिले में 2,697 तीर्थयात्री हैं। यह सुबह 3.10 बजे गांदरबल जिले के बालटाल आधार परिसर के लिए रवाना हुआ, जबकि 123 वाहनों का दूसरा काफिला 3,448 तीर्थयात्रियों के साथ अनंतनाग जिले के पहलगाम आधार परिसर के लिए रवाना हुआ। बता दें कि अमरनाथ की तीर्थयात्रा 29 जून को अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में बालटाल मार्ग से शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News